Thursday, June 20, 2013

निदेशक परिचय

श्री ललित किशोर मीणा (सरकार नामिती निदेशक) :  श्री ललित किशोर मीणा को केन्द्र सरकार ने बैंक के निदेशक मंडल में 2 दिसंबर 2011 से भारत सरकार के नामिती निदेशक के रूप में नामित किया है।

वर्तमान में वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

में निदेशक श्री ललित किशोर मीणा राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि धारक हैं।

उन्होंने 1990 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में अनुभाग अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।  वर्ष 1995 में वे अवर सचिव के रूप में पदोन्नत हुए और रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में बने रहे और उसके उपरांत 2007 में बैंकिंग प्रभाग (अब वित्तीय सेवाएं विभाग), वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर पदोन्नत हुए।

श्री ललित किशोर मीणा को वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में कार्य करने का प्रचुर और वैविध्यपूर्ण प्रशासनिक स्तर का अनुभव प्राप्त है। वे पहले भारत सरकार नामिती निदेशक में रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंदौर और विजया बैंक के निदेशक मंडल में थे।


श्री यू.एस.पालीवाल (भा.रि.बैं. नामिती निदेशक)  श्री उमा शंकर पालीवाल, मुख्य महा प्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई को 25 अप्रैल 2012 से बैंक के निदेशक मंडल में भारतीय रिज़र्व बैंक के नामिती के रूप में भारत सरकार ने नामित किया है।

अर्थशास्त्र और इतिहास में स्नातकोत्तर और इतिहास में एम.फिल. उपाधि प्राप्त श्री पालीवाल 1982 में मध्यम प्रबंधन कार्यपालक के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक में भर्ती हुए। उन्हें भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग परिचालन एवं विकास विभाग और राष्ट्रीय समाशोधन कक्ष में काम करने का प्रचुर अनुभव है।

उप महा प्रबंधक के रूप में श्री पालीवाल ने भारतीय रिज़र्व बैंक के विदेशी विनिमय विभाग की और बैंकिर प्रशिक्षण महाविद्यालय, दादर, मुंबई में संकाय भी रहे। महा प्रबंधक के रूप में पदोन्नति पर वे उक्त कॉलेज में संकाय सदस्य के रूप में बने रहे।

मुख्य महा प्रबंधक के रूप में उन्होंने मुद्रा प्रबंधन विभाग में सेवा की। उन्होंने क्लीन नोट पॉलिसी के अंतर्गत करेंसी सत्यापन एंव प्रोसेसिंग सिस्टम की शुरुआत एवं क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। वे रिज़र्व बैंक के स्वर्ण जयंती स्कॉलर रहे हैं। एक वर्ष की लघु अवधि के लिए उन्हें बैंक ऑफ मॉरिशस के सेंट लूइस कार्यालय में निदेशक पर्यवेक्षण के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

श्री पालीवाल ने बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर, यूके से वित्तीय प्रबंधन में एमबीए को डिस्टिंशन सहित पूरा किया। वे लंदन बिज़नेस स्कूल के पूर्व छात्र भी हैं।

संप्रति श्री पालीवाल भारतीय रिज़र्व बैंक के मुंबई कार्यालय में निरीक्षण विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।


श्री विन्सेंट डि’सूज़ा (कामगार कर्मचारी निदेशक)  भारत सरकार ने विन्सेंट डि’सूज़ा को बैंक के निदेशक मंडल में कामगार निदेशक के रूप में 28 दिसंबर 2011 से तीन वर्षों की अवधि के लिए कामगार कर्मचारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलूर में 16.12.1959 को जन्मे श्री विन्सेंट डि’सूज़ा 31.12.1981 को बैंक में भर्ती हुए थे।  संप्रति वे मंगलूर में बैंक के प्रधान कार्यालय में ग्राहक सेवा प्रभाग में एकल खिड़की परिचालक-बी के रूप में कार्यरत हैं।  उन्हें बैंकिंग और ट्रेड यूनियन आंदोलन, दोनों में प्रचुर अनुभव है।  वे कार्पोरेशन बैंक कर्मचारी संघ (पं) (सीबीईयू) के उपाध्यक्ष हैं और अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की ज़िला इकाई दक्षिण कन्नड़ बैंक कर्मचारी संघ के महा सचिव हैं और कर्नाटक प्रदेश बैंक कर्मचारी परिसंघ के केन्द्रीय समिति सदस्य भी हैं।  वे बैंक के पेंशन ट्रस्ट के बोर्ड के एक न्यासी हैं और अवार्ड स्टाफ हेतु बैंक की शिकायत निवारण समिति के एक सदस्य हैं। श्री विन्सेंट डि’सूज़ा वाणिज्य में स्नातक हैं और भारतीय बैंकर्स संस्थान से सीएआईआईबी भी हैं।


श्री कौशिक कुमार घोष ( अधिकारी कर्मचारी निदेशक) :  श्री कौशिक कुमार घोष बैंक के प्रधान कार्यालय में विधि सेवा प्रभाग में प्रबंधक हैं, इनको भारत सरकार द्वारा 16.4.2010 को बैंक के निदेशक मंडल में  अधिकारी कर्मचारी निदेशक के रूप में तीन वर्षों की अवधि के लिए नामित किया गया । श्री घोष ने गत वित्तीय वर्ष की समाप्ति के तत्काल बाद निदेशक मंडल में कार्यग्रहण किया ।

श्री घोष उड़ीसा राज्य के निवासी हैं। वे बैंक के प्रधान कार्यालय में विधि अधिकारी के रूप में वर्ष 1985 में भर्ती हुए और तदनंतर कोलकत्ता में स्थानांतरित हुए । संप्रति वे प्रधान कार्यालय के विधि सेवा प्रभाग में कार्यरत हैं । श्री घोष ने कामर्स में रावनशॉ कॉलेज, कटक से वर्ष 1974 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की ।  उन्होंने वर्ष 1977 में विधि में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और वे वर्ष 1985 में कार्पोरेशन बैंक में भर्ती होने से पूर्व उड़ीसा उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे ।  श्री घोष कार्पोरेशन बैंक के अधिकारी आंदोलन के सक्रिय नेता हैं तथा संप्रति कार्पोरेशन बैंक अधिकारी संगठन के महा सचिव हैं । श्री घोष का कार्यकाल 16.4.2010 से 15.4.2013 तक है ।


श्री सुशोभन सरकेर (शेयरधारक निदेशक)  श्री सुशोभन सरकेर, जो वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रबंध निदेशक हैं, ने 23 अगस्त, 2011 को बैंक के निदेशक मंडल में बैंक के शेयरधारक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

उन्हें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में तीन दशकों से अधिक का करियर अनुभव प्राप्त है।

वे निवेश, आस्ति प्रबंधन, जीवन बीमा विपणन, आवास वित्त आदि के क्षेत्र में एलआईसी और इसकी सहयोगी कंपनियों में विभिन्न हैसियत से काम करते रहे हैं।

वे भारतीय रिज़र्व बैंक, इरडा और द क्लियरिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. के बोर्ड में भी अध्यक्ष रहे।

अब वे बोर्ड ऑफ इन्फास्ट्रक्चर लीसिंग एण्ड फाइनेंश्यल सर्विसस लि (आईएल&एफएस) के बोर्ड में हैं।

श्री सरकेर को बीएससी (ऑनर्स) उपाधि प्राप्त है और जमनालाल बजाज इन्सटिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (जेबीआईएमएस), मुंबई से प्रबंधन अध्ययन में डिप्लोमा प्राप्त है।

वे जेबीआईएमएस, मुंबई विश्वविद्यालय से वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि धारक भी हैं।


श्री कवलजीत सिंह ऑबरॉय (शेयधारक निदेशक)  एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट और भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के सदस्य

श्री कवलजीत सिंह ऑबरॉय  23 अगस्त 2011 को शेयरधारक निदेशक के रूप में कार्पोरेशन बैंक के निदेशक मंडल में शामिल हुए।

श्री ऑबरॉय को बड़े कार्पोरेटों के वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय परामर्श, निवेशों, कार्पोरेटों और बैंकों की लेखा-परीक्षा, कराधान पर परामर्श आदि के क्षेत्र में 24 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव है।

वे पहले सिंडिकेट बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के निदेशक मंडल में थे।

उन्हें वित्तीय संरचना, ईक्विटी नियोजन, ड्यू डिलिजेन्स और परियोजना मूल्यांकन में विशेष कार्य अनुभव भी प्राप्त है।

श्री ऑबरॉय ने भारतीय रिज़र्व बैंक, आईसीएआई और एनआईबीएम द्वारा आयोजित विभिन्न सम्मेलनों औप प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है।


श्री एस. शब्बीर पाशा (शेयरधारक निदेशक)  एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट और भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के सदस्य

श्री शब्बीर पाशा 23 अगस्त 2011 को शेयरधारक निदेशक के रूप में कार्पोरेशन बैंक के निदेशक मंडल में शामिल हुए।

श्री पाशा को सनदी लेखाकार के रूप में 25 वर्षों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है।

वे इन्सटिट्यूट ऑफ कॉस्ट एण्ड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से

कॉस्ट एण्ड वर्क्स अकाउंटेंट भी हैं और भारतीय बैंकर्स संस्थान से प्रमाणित एसोसिएट हैं।

कार्पोरेशन बैंक के निदेशक मंडल में शामिल होने से पहले वे केनरा बैंक के निदेशक मंडल में गैर-शासकीय निदेशक थे।