Thursday, June 20, 2013

अनुषंगियाँ

बैंक की एक अनुषंगी, अर्थात् सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन करने हेतु प्राथमिक डीलर के रूप में गठित कार्प बैंक सेक्यूरिटीज लि. है। इस अनुषंगी ने वर्षों से आकर्षक निष्पादन दर्ज किया है। बैंक का कर्नाटक के कोडुगु तथा चिकमगलूर जिले में चिको बैंक नामक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी है।

कार्प बैंक सेक्यूरिटीज लिमिटेड

कार्प बैंक सेक्यूरिटीज लिमिटेड प्रतिभूति कारोबार करने वाली कार्पोरेशन बैंक के पूर्णतः स्वामित्व की अनुषंगी है। वर्षों से राजकोषीय परिचालन में मुख्य क्षमता निर्मित करके बैंक प्रतिभूति व्यापार को महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में निर्दिष्ट किया है और एक विशिष्ट अनुषंगी स्थापित की जिस की रु.100 करोड का प्राधिकृत तथा प्रदत्त पूँजी है। यह अनुषंगी स्थापित करने का उद्देश्य भारत सरकार के प्रतिभूति बाजार में अपना क्षेत्र विस्तार करना है। इस अनुषंगी का मूलतः लेनदेन सरकारी प्रतिभूतियों, बांडों व राजकोष बिलों में है। अनुषंगी का पंजीकृत कार्यालय मुंबई में है। इस अनुषंगी का उद्धाटन तत्कालीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय श्री बालासाहेब विखे पाटील द्वारा 22 जनवरी, 2000 को किया गया।

पता :
कार्प बैंक सेक्यूरिटीज लिमिटेड
वीन चेम्बर्स
21 दलाल स्ट्रीट, फोर्ट, मुंबई
प्रबंध निदेशक : दूरभाष (022)2670105, 2670138, 2670146