बैंक लोगो
सर्वे जना: सुखिनो भवन्तु
हर कोई सुखी रहे

बैंक का आदर्श वाक्य संस्कृत में "सर्वे जना: सुखिनो भवन्तु" है जिसका अर्थ है "हर कोई सुखी रहे" जिसे बैंक द्वारा अपने दैनंदिन परिचालन
में व्यवहार में लाया जाता है।
बैंक लोगो के कई घटक हैं, कामधेनु (इच्छा-पूर्ति का द्योतक), कल्पतरु (नित्यता), तराजू (सभी के लिए न्याय), चक्र
(औद्योगिक प्रगति) तथा गेहूँ के दाने (कृषि संपन्नता)। यह वैश्विक संपन्नता का प्रतीक है तथा इच्छा पूर्ति के धर्मसार के रूप में अभिप्रेत है। लोगो का वर्तमान रूप 1972 में शामिल किया गया जब बैंक का
नाम केनरा बैंकिंग कार्पोरेशन (उडुपि) लि. से कार्पोरेशन बैंक लि. में परिवर्तित हुआ था।