Tuesday, May 21, 2013

जमा योजनाएं

ऋण योजनाएं

आरडी प्लस: विशेष आवर्ती जमा योजना

आरडी प्लस योजना :

आवर्ती जमा एक ऐसी योजना है जिसमें कतिपय भावी प्रतिबद्धताओं/आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए जमाकर्ता एक निश्चित अवधि के लिए मासिक किस्तों में छोटी-छोटी धनराशि जमा करता है, अंत में संचित जमाराशि और ब्याज का उसे भुगतान किया जाता है। आवर्ती जमा सुरक्षित है, बाज़ार जोखिम/अस्थिरता से मुक्त है और आश्वासित प्रतिलाभ देती है।

आरडी प्लस, कार्पोरेशन बैंक की नई पेशकश और भी बहुत कुछ देती है…

रु. 1.00 लाख की मुफ्त वैयक्तिक दुर्घटना बीमा रक्षा

मार्च 2011 तक खोले गए सभी खाते आवर्ती जमा की अवधि के दौरान रु. 1.00 लाख मात्र की वैयक्तिक दुर्घटना रक्षा हेतु पात्र हैं।

स्वर्ण सिक्के खरीदने के लिए विशेष छूट [परिपक्वता पर]

परिपक्वता पर ग्राहक राशि को नकद रूप में ले सकते हैं या उक्त राशि से निम्नानुसार विशेष छूट पर स्वर्ण सिक्के खरीद सकते हैं:

सिक्के का मूल्यवर्ग रियायत रु.
4 ग्राम 100/-
5 ग्राम 125/-
8 ग्राम 200/-
20 ग्राम 300/-
50 ग्राम 400/-

इस रियायत हेतु पात्र होने के लिए योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार खाते की पूरी मीयाद पूरी हुई होनी चाहिए।

अधिक विशेषताओं/शर्तों के लिए यहाँ क्लिक करें