बचत बैंक खाता
कार्पबैंक के साथ एक बचत बैंक बैंक खाता खोलें और कई उच्च प्रौद्योगिकी युक्त सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं।
अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड – व्यापारिक संस्थानों में खरीदारी करने के लिए और दुनियाभर के वीज़ा एटीएमों में नकद आहरण करने के लिए। आप कार्पबैंक की ऑनलाइन परस्पर जुड़ी एटीएमों का एक्सेस कर सकते
हैं और देशभर के कार्पबैंक एटीएमों में राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक निधि अंतरण (एनईएफटी) सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग सुविधा – दुनिया में कहीं से भी अपने खाते को एक्सेस कीजिए।
एनी ब्रांच बैंकिंग – भारत में हमारी सभी शाखाएं आपस में जुड़ी हैं, अब आप केवल एक शाखा से नहीं, बल्कि बैंक से बैंकिंग व्यवहार कर सकते हैं। नेटवर्क से जु़ड़ी किसी भी शाखा से अपने खाते में लेनदेन करें।
अपने खाते में नकद जमा करें/से नकद आहरित करें, इन शाखाओं में किसी भी खाते में तत्काल नकद अंतरण, कहीं अन्यत्र आपके खाते में जमा करने हेतु दूरस्थ शाखाओं में स्थानीय चेक जमा करें।
एसएमएस बैंकिंग सुविधा – अपने बैंक खाते का एक्सेस पाएं और मोबाइल फोन के ज़रिए कई प्रकार के बैंकिंग लेनदेन करें।
कार्प पावर चेक – मल्टी सिटी चेक सुविधा: एक सशक्त सुविधा जिसमें आपके चेक अब कार्पबैंक की सभी शाखाओं में सममूल्य पर देय है। चुनिंदा बचत बैंक खाता-धारकों को उपलब्ध।
अन्य सुविधाएं - पासबुक / खाता विवरण, चेक बुक, कर भुगतान, बीमा & म्यूचुअल फंड, स्थाई अनुदेश और सभी अन्य सुविधाएं जो 103 से अधिक वर्षों से आप हमसे पाते रहे हैं।
तिमाही औसत शेष – ग्रामीण शाखाओं में रु. 250/- और सभी अन्य शाखाओं में रु. 500/-
तिमाही औसत शेष न रखने पर प्रति निमाही रु. 75/- का सेवा प्रभार लगेगा।
खाता कौन खोल सकता है
क) कोई व्यक्ति अपने नाम में
ख) उपयुक्त पुनर्भुगतान अनुदेशों के साथ संयुक्त नामों में व्यक्ति
ग) अवयस्क, माता-पिता/अभिभावक के प्रतिनिधित्व में
घ) 10 वर्षों से अधिक के अवयस्क छात्र
ङ) क्लब, सोसाइटी, एसोसिएशन, न्यास, निष्पादक, शिक्षा संस्थाएं, प्रशासक, एचयूएफ, आदि।
अपेक्षित दस्तावेज़
क) एक पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
ख) पहचान का प्रमाण
ग) पते का प्रमाण
आज ही खाता खोलिए और भारत के नं. 1 सार्वजनिक क्षेत्र बैंक – कार्प बैंक परिवार का सदस्य बनने पर गर्व कीजिए [बिज़नेज़ टुडे-केपीएमजी सर्वे 2007]
अपनी निकटवर्ती शाखा जानने हेतु यहाँ क्लिक करें :
http://www.corpbank.in/default.asp
खाता खोलने के फार्म हेतु यहाँ क्लिक करें :
http://www.corpbank.in/applicationforms/SB%20application%20form.pdf