Sunday, May 26, 2013

कार्प एनीटाइम प्रीमियम

कार्पोरेशन बैंक ने अपने एटीएमों के ज़रिए एलआईसी प्रीमियम अदा करने की सुविधा प्रारंभ किया है।

कार्पोरेशन बैंक ने अपने अनुकूल भागीदार, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड से गठबंधन से अपने ग्राहकों के लिए देश-भर फैले अपने एटीएम नेटवर्क के ज़रिए एलआईसी प्रीमियम अदा करने हेतु कार्प एनी टाइम प्रीमियम सुविधा प्रारंभ की है। कार्पोरेशन बैंक ऐसी सुविधा प्रारंभ करने वाला भारत का पहला बैंक है।

इस सुविधा का शुभारंभ मुंबई में भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष श्री एस.बी.माथुर और कार्पोरेशन बैंक के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री के.चेरियन वर्गीज़ के कर-कमलों से किया गया।

इस सुविधा के द्वारा बैंक के सभी एटीएम/डेबिट कार्ड (कार्प कन्वीनियन्स) धारक कार्प बैंक एटीएम के ज़रिए एलआईसी प्रीमियम प्रेषित कर सकते हैं। बैंक पहले ही अपनी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा कार्पनेट के ज़रिए एलआईसी प्रीमियम अदा करने की सुविधा समर्थ कर चुका है।

इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक ग्राहक एक पृथक् आवेदन फार्म द्वारा नाम, एलआईसी पॉलिसी संख्या, एटीएम/डेबिट कार्ड संख्या, प्रीमियम राशि और प्रीमियम भुगतान की आवधिकता जैसे मूलभूत विवरण प्रस्तुत करते हुए बैंक की शाखाओं के पास पंजीकृत कर सकते हैं। कार्प बैंक एटीएमों के ज़रिए एलआईसी मासिक आवधिकता को छोड़कर दूसरी सभी आवधिकताओं (तिमाही, अर्धवार्षिक, वार्षिक) की प्रीमिया स्वीकार करता है।

जब कोई ग्राहक एटीएम का इस्तेमाल करता है, तो स्क्रीन पर पॉलिसियों के ब्योरे प्रदर्शित होंगे और पॉलिसी धारक को भुगतान हेतु पॉलिसियों को चुनने का विकल्प होगा। उसके बाद सिस्टम बैंक में पॉलिसीधारक के खाते को नामे करेगा और एलआईसी को राशि प्रेषित करेगा।

ग्राहक एक से अधिक पॉलिसियाँ पंजीकृत करवा सकते हैं। तथापि, एटीएम स्क्रीन पर एक समय चार पॉलिसियाँ प्रदर्शित की जाएंगी जिनका प्रीनियम देय है। ग्राहक द्वारा कोई पॉलिसी प्रीमियम अदा किए जाने पर अगले 4 (या कम) पॉलिसियाँ प्रदर्शित की जाएंगी और ऐसे सिलसिला आगे बढ़ेगा।

कार्पोरेशन बैंक ने एलआईसी के पॉलिसी धारकों को और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु अपने परिचालनों को सहक्रियात्मक बनाने के लिए जून 2001 में भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ गठबंधन किया था । दोनों संस्थाओं द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, कार्पोरेशन बैंक अपने शाखा नेटवर्क के ज़रिए एलआईसी के बैंकाश्योरेन्स उत्पादों को बेचने हेतु कार्पोरेट एजेंट का कार्य करता है। बैंक ने देश-भर में एलआईसी परिसरों में शाखाओं, उप शाखाओं और एटीएमों सहित 100 सेवा इकाइयाँ स्थापित की हैं।