कार्प कंपैनियन-एनी ब्रांच बैंकिंग
एनी ब्रांच बैंकिंग क्या है?
एनी ब्रांच बैंकिंग हमारे ग्राहकों के लिए हमारी नेटवर्क में शामिल किसी भी शाखा से उनके खाते को परिचालित करने की सुविधा है। शाखा जहाँ ग्राहक अपना खाता रखता है आधार शाखा है तथा जिस शाखा में अपना लेनदेन
करता है दूरस्थ शाखा कहा गया है। एनी ब्रांच सुविधा कार्पोरेशन बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध है।
एबीबी के तहत उपलब्ध सुविधाएँ:
नकद आहरणः आप हमारी किसी भी कोर संबद्ध शाखा में अपने नाम में काटी गई चेक की प्रस्तुति से अपने खाते से नकद आहरण कर सकते हैं। यह सुविधा किसी भी
तीसरी पार्टी द्वारा आहरण के लिए नहीं दी गई है। एक दिन बैंक से आहरित करने हेतु अधिकतम नकद राशि मात्र रु. 1 लाख है।
नकद जमाः हमारी किसी भी कोर संबद्ध शाखाओं के माध्यम से अपने खाते में जमा के लिए नकद जमा करें। एक दिन बैंक में जमा करने हेतु अधिकतम नकद राशि मात्र रु. 1 लाख है।
नकद अंतरणः विभिन्न कोर संबद्ध शाखाओं में धारित आपके खातों या आपके खाते तथा किसी तीसरी पार्टी के खाते के बीच तत्काल निधि अंतरण।
मांग ड्राफ्ट/भुगतान आदेश की खरीदः आधार शाखा के अपने खाते में नामे करते हुए किसी भी दूरस्थ शाखा से मांग ड्राफ्ट/भुगतान आदेश खरीदें।
स्थानीय चेकों का जमाः आधार शाखाओं के आपके खाते में उगाही से प्राप्त राशियों को जमा करने हेतु आप स्थानीय चेकों को दूरस्थ शाखाओं में जमा कर सकते हैं।
दूरस्थ शाखाओं में भुगतान रोको सुविधाः हमारी किसी भी शाखा में आपके द्वारा जारी चेकों का भुगतान रोकने के लिए सिर्फ एक लिखित अनुरोध से आप अनुदेश दे
सकते हैं। आप पूर्व जारी भुगतान रोको अनुदेश को वापस ले भी सकते हैं।
ऋण खाते की चुकौतीः अब आप अपनी शाखा के अपने ऋणों जैसे आवास ऋण, वाहन ऋण आदि हेतु चुकौती नकद/ स्थानीय चेक द्वारा किसी भी कार्प बैंक शाखा के माध्यम से कर सकते हैं।
मल्टीसिटी चेक जारी करने की सुविधा (अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)
पात्र ग्राहक:
∙ सभी वयस्क व्यक्तिगत ग्राहक तथा स्वामित्व प्रतिष्ठान जिनका बबैं, चालू खाता, कार्प 4-इन-1 खाता, कार्प क्लासिक तथा नकद ऋण, ओवरड्राफ्ट खाता आदि जैसे ऋण खाते हैं।
∙ सभी कारोबार प्रतिष्ठान जैसे साझेदारी, कार्पोरेट निकाय. हिन्दू अविभक्त परिवार, न्यास, क्लब, समितियाँ, संस्थाएँ, संगठन, सरकार, प्रशासक तथा निष्पादक।
∙ संयुक्त खाते
∙ मुख्तारनामा, अधिदेशधारक
लेनदेन की सीमाः
एबीबी सुविधा के तहत लेनदेन की सीमा निम्नवत् हैं:
| लेनदेन की प्रकृति |
खाते का प्रकार |
दैनिक सीमा |
| नकद आहरण |
किसी भी प्रकार का खाता |
रु. 100,000/- |
| नकद जमा |
किसी भी प्रकार का खाता |
पैन के बिना रु. 50,000/- तक तथा पैन सहित रु. 100,000 तक |
| निधि अंतरण |
किसी भी प्रकार का खाता |
कोई सीमा नहीं(खाते में निधि की उपलब्धता के अधीन) |
| मल्टीसिटी चेक जारी करना की सुविधा |
किसी भी प्रकार का खाता |
कोई सीमा नहीं(खाते में निधि की उपलब्धता के अधीन) |
|
अधिक जानकारी के लिए अपनी निकटतम कार्पबैंक शाखा से संपर्क करें या हमें mktg@corpbank.co.in पर ई-मेल करें।