कार्प मोबाइल रीचार्ज़
एटीएम या एसएमएस के माध्यम से प्री-पेड मोबाइल फोन रीचार्ज़ करना
प्री-पेड मोबाइल फोन का इलेक्ट्रानिक रीचार्ज़ ऐसी सुविधा है जिससे प्री-पेड मोबाइल फोनवाले हमारे ग्राहक कार्प बैंक एटीएम के ज़रिए या अपने मोबाइल फोन से एसएमएस द्वारा अपना खाता नामे डालेते हुए
अपने मोबाइल फोन कार्ड को इलेक्ट्रानिक रूप से रीचार्ज़ कर सकते हैं । यह सुविधा हमारे बैंक के सभी एटीएम / डेबिट कार्ड धारकों को बैंक से बिना किसी सेवा प्रभार के दी जाती है ।
यह सुविधा आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक है :
Ø आपको रीचार्ज़ कूपन की खरीद के लिए विक्रेता को ढूंढने की ज़रूरत नहीं है ।
Ø किसी क्षेत्र विशेष के प्री - पेड कार्ड भारत में कहीं भी एसएमएस भेजकर या निकटतम एटीएम में जाकर रीचार्ज किया जा सकता है ।
Ø आप अपनी पसंद के किसी भी मूल्यवर्ग में रीचार्ज़ कर सकते हैं । (निम्नतम तथा उच्चतर सीमाओं के बीच )
Ø एसएमएस सुविधा के साथ, आप भारत या विदेश में कहीं से भी अपना मोबाइल रीचार्ज़ कर सकते हैं ।
बारंबार पूछे जानेवाले प्रशन (एफ ए क्यू )
प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन क्या है ?
सेल्यूलार परिचालक दो प्रकार के मोबाइल कनेक्शन देते हैं । एक बिल्लिंग कनेक्शन ( या पोस्ट पेड) है तथा दूसरा प्री-पेड कनेक्शन है । प्री-पेड में आप एयरटाइम अपफ्रंट खरीदते हैं तथा अपनी सुविधानुसार उसका
प्रयोग करते हैं । इसमें कोई बिल शामिल नहीं होता । प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने शहर के सेल्यूलार परिचालक से संपर्क करें ।
इलेक्ट्रानिक मोबाइल रीचार्ज़ सुविधा से मैं क्या कर सकता हूँ ?
इलेक्ट्रानिक मोबाइल रीचार्ज़ सुविधा आपको अपना प्री-पेड मोबाइल फोन कनेक्शन किसी भी कार्प बैंक एटीएम पर या एसएमएस द्वारा अपके खाते में नामे करते हुए अतिरिक्त एयरटाइम के साथ रीचार्ज़ कर सकते हैं ।
क्या मैं इस सेवा से नया प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन खरीद सकता हूँ ?
नहीं, आपको अपने सेल्यूलार परिचालक या उसके डीलर द्वारा अपना नीजी प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन लेना होगा। आप इस सेवा का प्रयोग अपने वर्तमान प्री-पेड मोबाइल कनेक्शन के लिए अपना एयरटाइम री फिल(रीचार्ज़)
करने के लिए कर सकते हैं ।
क्या इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कोई पंजीकरण आवश्यक है ?
नहीं, आपके कार्ड के प्रयोग से किसी भी कार्प बैंक एटीएम से मोबाइल खाता रीचार्ज करने के लिए पंजीकरण आवश्यक नहीं है। आप किसी भी एटीएम में रोमिंग के समय भी बिना अतिरिक्त लागत के एयरटाइम के साथ अपना
मोबाइल फोन तत्काल रीचार्ज़ कर सकते हैं ।
यदि आप एसएमएस के प्रयोग से रीचार्ज़ करना चाहते हैं तो हमारे किसी भी एटीएम में एक बारगी पंजीकरण करें । रजिस्टर करने पर पिन संख्या तथा रीचार्ज हेतु भेजे जानेवाले एसएमएस के ब्योरे देते हुए अपको तत्काल
एसएमएस प्राप्त होगा । तत्पश्चात जब भी आपक एयरटाइम कम होगा, आप रीचार्ज के लिए मात्र एक एसएमएस भेज सकते हैं । हम रीचार्ज के लिए आपके द्वारा संबद्ध बैंक खाते को स्वतः नामे कर देंगे ।
क्या मैं पंजीकरण के बाद तत्काल अपना मोबाइल फोन रीचार्ज़ कर सकता हूँ ?
आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक होने पर आपको अपने परिचालक से अपने एक्सस कूट संख्या (पिन) सहित आपके पंजीकरण की पुष्टि करते हुए एक एसएमएस प्राप्त होगा । एक बार यह संदेश प्राप्त होने पर आप अपना
मोबाइल फोन राशि तथा एक्सस कोड संख्या का उल्लेख करते हुए पूर्व निर्धारित प्रपत्र में एसएमएस भेजते हुए, एयरटाइम सहित अपना मोबाइल फोन रीचार्ज़ कर सकते हैं ।
मैं अपना मोबाइल फोन किस प्रकार से रीचार्ज़ कर सकता/सकती हूँ ?
Ø एटीएम में अपना कार्प बैंक एटीएम/डेबिट कार्ड डालें ।
Ø अपना पिन(वैयक्तिक पहचान संख्या) प्रविष्ट करें तथा
Ø अगला " एलआईसी भुगतान/अन्य " विकल्प का चयन करें ।
Ø तत्पश्चात "मोबाइल रीचार्ज " विकल्प का चयन करें ।
Ø अनुगामी स्क्रीन में "रीचार्ज़ " विकल्प का चयन करें ।
Ø 91 के बाद अपनी मोबाइल फोन संख्या प्रविष्टि करें तथा "सबमिट " दबाएँ ।
Ø "बचत बैंक खाता" या "चालू खाता " विकल्प का चयन करें ।
आपको एटीएम स्क्रीन पर एक मेसेज प्राप्त होगा जो यह सूचित करेगा कि आपका कार्ड रीचार्ज़ किया गया है । आपको रीचार्ज़ के पुष्टिकरण में एक एसएमएस प्राप्त होगा ।
एसएमएस के माध्यम से रीचार्ज़
Ø अपना भुगतान ब्योरे तथा अपनी मोबाइल संख्या कार्पोरेशन बैंक के साथ पंजीकृत करवाएँ । भारत में हमारे किसी भी एटीएम पर या हमारी सभी शाखओं में उपलब्ध आवेदन प्रपत्र के ज़रिए पंजीकरण किया जा सकता है ।
Ø आपके पंजीकरण की पुष्टि में आपको एक एसएमएस भेजा जाएगा जिसमें आपके वैयक्तिक रीचार्ज़ एक्सस कूट तथा रीचार्ज़ करने हेतु भेजे जानेवाले एसएमएस का फार्मेट होगा ।
Ø अपना मोबाइल रीचार्ज़ करने हेतु अपने मोबाइल परिचालक को लेनदेन कूट, बैंक कूट, राशि तथा अपनी वैयक्तिक एक्सस कूट के साथ एसएमएस भेजें ।
उदाहरणार्थ आपका एसएमएस “आरसी कार्प 50001234” होगा यदि आप हच या ऑरेंज सबस्क्राबर हैं, आरसी रीचार्ज़ है, कार्प बैंक कूट है ,रीचार्ज़ राशि 500 है तथा 1234 एक्सस कूट है । कृपया नोट करें कि यह फार्मेट विभिन्न सेल्यूलार
परिचालकों के लिए भिन्न हो सकता है ।
Ø मैसेज हमें प्राधिकृत करने तथा आपके खाते से निर्दिष्ट राशि नामे लिखने के लिए प्राप्त होगा ।
Ø राशि नामे किये जाने तथा अपने मोबाइल परिचालक को सूचित किए जाने पर, आपका मोबाइल तत्काल रीचार्ज़ होगा तथा रीचार्ज होने की पुष्टि में आपको एसएमएस प्राप्त होगा ।
क्या मैं दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से रीचार्ज़ कर सकता हूँ ?
आप कोई भी भी प्री-पेड मोबाइल संबंधित एटीएम कार्ड के प्रयोग से रीचार्ज़ कर सकते हैं। राशि कार्डधारक के खाते नामे की जाएगी। एसएमएस रीचार्ज़ के मामले में, कार्डधारक को रीचार्ज़ की जानेवाली सभी फोन संख्याओं को पंजीकृत करवाना है तथा
प्रत्येक मोबाइल संख्या के लिए अलग एक्सस कूट दी जाएगी ।
क्या मेरा मोबाइल फोन मेरे मेसेज में मेरे द्वारा सूचित राशि के लिए रीचार्ज़ किया जाएगा ?
नहीं, आपका प्री-पेड कार्ड निर्धारित किराया, सेवा कर आदि जैसा कि आपके द्वारा सूचित राशि से सेल्यूलार ऑपरेटर द्वारा वसूल किया गया है, घटाने के बाद एयरटाइम के साथ रीफिल किया जाएगा ।
यह वही राशि होगी जो कि सामान्यतः प्री-पेड रीचार्ज़ के लिए सेल्यूलार परिचालक द्वारा लिया जाता है । बैंक द्वारा सेवा के प्रावधान के लिए ग्राहक से कोई प्रभार की कटौती नहीं की जाएगी ।
(इन प्रभारों की जानकारी के लिए अपने मोबाइल परिचालक से संपर्क करें )
क्या किसी भी राशि के लिए मैं प्री-पेड खाता रीचार्ज़ कर सकता / सकती हूँ ?
हाँ, बशर्ते वह आपके मोबाइल परिचालक द्वारा निर्धारित निम्न तथा उच्च सीमा के बीच हो। संप्रति मोबाइल परिचालक के आधार पर ये सीमाएँ न्यूनतम रु.10/- तथा अधिकतम रु.1000/- के बीच होंगी ।
क्या यह सेवा सभी सेल्यूलार परिचालकों के पास है ?
यह सेवा संप्रति एयरटेल, ऑरेंज / हच, आईडिया, बीपीएल मोबाइल तथा रिलायन्स इंडिया मोबाइल सबस्क्राइबर के साथ मात्र विशिष्ट क्षेत्रों में उपलब्ध हैं । ब्योरे के लिके लिए यहाँ क्लिक करें
मैं अपना एक्सस कोड भूल गया / गयी हूँ । क्या इसे दुबारा जारी किया जाएगा ?
यदि आप पिन भूल जाते/जाती हैं तो किसी भी एटीएम के ज़रिए तथा उसी एटीएम / डेबिट कार्ड तथा वही मोबाइल संख्या के प्रयोग से एक बार पुनः पंजीकरण प्रक्रिया दोहराएं ।
पूर्व पिन निकाल दिया जाएगा तथा एसएमएस के माध्यम से आपको नया पिन प्राप्त होगा ।