Sunday, May 26, 2013

बीमा

कार्पोरेशन बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई नई योजनाएँ तथा मूल्यवर्धित सेवाएँ प्रदान करने में सदा ही अग्रणी रहा है। बैंक अब अपनी शाखाओं से आपके जीवन तथा जीवनेतर बीमा अपेक्षाओं की पूर्ति केलिए बीमा समाधान भारत के अग्रणी बीमकों के उत्पादों के माध्यम से प्रदान करता है।

बैंक भारतीय जीवन बीमा निगम तथा न्यू इंडिया अश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के कार्पोरेट एजेंट है।

अतः विश्व की सबसे बडी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के सारे जीवन बीमा उत्पाद कार्पोरेशन बैंक के माध्यम से उपलब्ध हैं।

चाहे वह पेन्शन योजना हो या सावधि बीमा, एन्डोवमेंट हो या निवेशी प्रकार का, धन वापसी या पूँजी बाज़ार संबद्ध योनजा या पूर्ण जीवन उत्पाद हो, उत्पादों की पूरी श्रेणी आपकी वैयक्तिक चयन व जीवन-चक्र आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध हैं।

आपके सभी जीवनेतर बीमा आवश्यकताओं के लिए आपको कार्पोरेशन बैंक को पार कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, क्यों कि भारत का अग्रणी अतर्राष्ट्रीय सामान्य बीमा कंपनी न्यू इंडिया अश्योरेन्स कं.लि. के उत्पाद बैंक की शाखाओं के माध्यम से उपलब्ध हैं। चाहे आप अपनी नई कार की बीमा केलिए सोच रहे हों या चिकित्सा बीमा लेने को सोच रहे हैं या अपनी स्टॉक की बीमा करना चाहते हैं तो अब ये सब कार्पोरेशन बैंक की शाखा के माध्यम से संभव है।

*   बीमा का मतलब, चिंता से मुक्ति!

*   प्रस्तावित सभी उत्पाद भारतीय जीवन बीमा निगम व न्यू इंडिया इन्श्योरेन्स कंपनी के माध्यम से है।

कार्प सुरक्षा आवेदन पत्र के लिए इधर क्लिक करें।

(उक्त पृष्ठ डाउनलोड करने केलिए एक्रोबेट रीडर सोफ्टवेयर की आवश्यकता है। इसके लिए हमारे वेबसाइट के विविध अऩुभाग में जाएँ और “Get Acrobat Reader” पर क्लिक करें।)