Friday, May 24, 2013

एलआईसी नवीकरण प्रीमियम की अदायगी

कार्प ई-प्रीमियम सुविधा

हमारी शाखाओं में एलआईसी नवीकरण प्रीमियम की अदायगी।

01. नवीकरण प्रीमियम ऑनलाइन वसूलने की सुविधा हमारी चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध है।

02. अदायगी देश-भर में निर्दिष्ट की गई 25 कार्पबैंक शाखाओं में से किसी शाखा में नकद या कार्पबैंक शाखाओं पर आहरित चेक द्वारा की जा सकती है।

03. हस्ताक्षरित प्रीमियम रसीद बैंक द्वारा तत्काल काउण्टर पर ही जारी की जाएगी। पॉलिसी धारक द्वारा एक से अधिक पॉलिसी हेतु किए गए भुगतान के लिए एक ही रसीद जारी की जाएगी।

04. उक्त रसीद वैध है और आयकर प्राधिकारियों द्वारा स्वीकार की जाएगी। उसमें रसीदी टिकट के बदले मुद्रांक संख्या होगी। एलआईसी द्वारा कोई और रसीद जारी नहीं की जाएगी।

05. प्रीमियम प्रवर्तन में रही सभी पॉलिसियों, गौर-यूलिप और गैर-एसएसएस के लिए अदा किया जा सकता है।

06. प्रीमियम देय तारीख से छह महीने पहले से लेकर पॉलिसी लागू रहने तक अदा किया जा सकता है । तथापि, तिमाही एवं मासिक भुगतान विधि के अंतर्गत आखिरी प्रिमियम इस विधि द्वारा अदा नहीं किया जा सकता है।

07. बैंक द्वारा कोई अतिरिक्त प्रभार वसूल नहीं किया जाएगा।

08. प्रायोगिक शुरुआत के तौर पर 25 शाखाओं में यह ऑनलाइन भुगतान सुविधा प्रारंभ की गई है।

एलआईसी नवीकरण प्रीमियम की वसूली हेतु निर्दिष्ट शाखाएं