Friday, May 24, 2013

कार्पोरेशन बैंक के माध्यम से ओनलाइन व्यापार

कार्पोरेशन बैंक के माध्यम से ओनलाइन व्यापार

कार्पोरेशन बैंक HSBC इनवेस्ट डाइरेक्ट सेक्यूरिटीज़ (इंदिया) लि. व रेलिगेर संक्यूरिटीज़ लि. के सहयोग से विशिष्ट 3-इन-1 समाकलित खाते के माध्यम से ओनलाइ इक्विटी व्यापार की सुविधा प्रदान करता है।

मूलभूत अपेक्षाएँ

आपको कार्पोरेशन बैंक में इन्टरनेट बैंकिंग सुविधा के साथ एक बचत बैंक खाता व डीमेट खाता खोलना होगा। इसके अतिरिक्त, उपर्युक्त दलाली कंपनियों में से किसी भी एक के साथ एक ट्रे़डिंग खाता भी खोलना होगा। यह कैसे काम करता है?

जब आप शेयर खरीदना चाहें, आप अपने बचतबैंक खाते से निधियों का अंतरण कर सकते हैं। शेयर बैंक में आपके डीमेट खाते में सेटिलमेंट दिन को जमा किए जाएँगे(T +2) उसी प्रकार जब शेयरों की बिक्री करनी हो, बिक्री के दिन में डीमेट खाते में नामे डाला जाएगा और बैंक के आपके बचत बैंक खाते में निपटान दिन (T +2) में प्राप्तियों की जमा होगी।

3-इन-1 खाते की मुख्य उत्पाद विशेषताएँ

   पक्का व बेरोकटेक व्यापार

   दलाली कंपनियों के समर्पित अनुसंधान-दल से मुफ़्त व्यक्तिगत परामर्श सेवा

   इन्टरनेट के माध्यम से व्यापार की सुविधा

   ऑफ़लाइन व्यापार के लिए बुलाकर व्यापार की भी सुविधा।

   आकर्षक दलाली

   शुरूआतियों, कभी कभी के लेनदेनकर्ताओं तथा सक्रिय निवेशकों के लिए विभिन्न व्यापार-मंचों का विकल्प

कैसे शुरू करें

व्यापार खाता खोलने पर निधियों के अंतरण के लिए आपको बैंक से इन्टरनेट बैंकिंग यूज़र-आईडी व पासवर्ड मिलेगा। दलाली कंपनी भी यूज़र-आईडी व पासवर्ड आपको अलग से भेजेगा। आप www.corpbank.in में लाग-इन कर सकते हैं व आपसे चयनित दलाली कंपनी की इन्टरनेट साइट की ओर ले जाया जाएगा। ऐसी सेवा कौन ले सकता है?

कार्पोरेशन बैंक के डीपी पदनामित बैंक का कोई भी ग्राहक जिनका बचत बैंक खाता व डीमेट खाता हो, वे ऑन-लाइन दलाली सेवा ले सकता है।

अपेक्षित मूलभूत प्रलेख

PAN कार्ड की प्रति, पते का प्रमाण की प्रति, बैंक विवरण, MICR प्रमाण के लिए रद्द चेक पत्ते, धारक का पासपोर्ट आकार का फोटो। सभी प्रलेखों की फोटो प्रतियाँ शाखा अधिकारी द्वारा मूल के साथ सत्यापित हों।

पंजीकृत उपयोक्ताओं केलिए

रेलिग्री सेक्यूरिटीज़ के साथ आपका व्यापार खाता है तो इधर (http://www.religareonline.com/) क्लिक करें।

HSBC इन्वेस्ट डायरेक्त सेक्यूरिटीड़(इंडिया) लि. के साथ आपका व्यापार खाता है तो इधर http://www.hsbcinvestdirect.co.in/ क्लिक करें।